विद्यार्थियों में सेवा,संस्कार और राष्ट्रभक्ति का बीज बोने वाला प्रेरणादायक आयोजन    

आलापुर (अम्बेडकरनगर) | नैतिकता एवं सामाजिक संस्कार के साथ चरित्र निर्माण करने में रासेयो की बहुत बड़ी भूमिका है देश के उत्थान और समाज के निर्माण करने में मदद मिलती है। उक्त बातें प्रधानाचार्या डॉ.श्रीमती सुषमा सिंह ने व्यक्त किया । श्रीमती सिंह रासेयो विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र को मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा बच्चों को आशीर्वचन दिया। मालूम हो कि चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में दो फरवरी को विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों के विशेष शिविर का आयोजन संचालित हो रहा है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शान्ति कुंज हरिद्वार से रामदास जी महाराज ने कहा कि नैतिकता के साथ चरित्र निर्माण बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक डॉ, महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि रसेयो के माध्यम से सभ्य और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अर्चना त्रिपाठी ने किया और कहा कि जीवन के आदर्शो, मूल्यों और राष्ट्र सेवा की भावना हमें स्वामी विवेकानंद जी से सीखना चाहिए। उद्घाटन समारोह विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार, और राष्ट्रभक्ति का बीज बोने वाला प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ ।