कानून का डर, न सिस्टम का खौफ! शाहाबाद में ग्राम प्रधान की दबंगई कैमरे में कैद

कानून का डर, न सिस्टम का खौफ! शाहाबाद में ग्राम प्रधान की दबंगई कैमरे में कैद

हरदोई | शाहाबाद
शाहाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के प्रधान विवेक पांडे का पंचायत सचिव हर्षित सिंह को मां-बहन की गालियां देते हुए और मारपीट की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि किस तरह एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जो कानून और प्रशासन का सहयोगी माना जाता है, वही खुलेआम सरकारी कर्मचारी को गाली-गलौज कर धमका रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं बताई जा रही?सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी प्रधान द्वारा पंचायत सचिव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा चुका है।

कुर्सी का घमंड या सिस्टम की कमजोरी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधान पर न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ। पंचायत में दबंगई इस कदर हावी है कि कर्मचारी भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इतनी हिम्मत कहां से आ रही है?

वायरल वीडियो ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे मामले को उजागर कर दिया है। अब यह मामला केवल पंचायत का नहीं, बल्कि प्रशासनिक साख का बन चुका है।

अब बड़ा सवाल?कार्रवाई होगी या फिर फाइलों में दब जाएगा मामला?

क्या पुलिस इस वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेगी?
क्या दबंग प्रधान पर होगी कानूनी कार्रवाई?
या फिर हर बार की तरह यह मामला भी रसूख और सिफारिश की भेंट चढ़ जाएगा?

इलाके की जनता और पंचायत कर्मी अब जवाब चाहते हैं। कानून सबके लिए बराबर है?या फिर कुर्सी वालों के लिए अलग?
नज़रें अब शाहाबाद पुलिस और जिला प्रशासन पर टिकी हैं निगाहें।