UGC बिल पर सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, एक हिरासत में

फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला सिकन्दर में गुरुवार सुबह UGC बिल को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव फैल गया। आरोप है कि नगला सिकन्दर निवासी हसमुद्दीन खान अब्बासी पुत्र हाकिम खान के अकाउंट से सवर्ण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जो वायरल हो गई।

पोस्ट की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला प्रभारी शीलू सिकरवार सहित अन्य हिन्दू संगठनों के नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने हाकिम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया कि पोस्ट उनकेपुत्र द्वारा किसी अन्य स्थान से की गई थी। पुलिस ने एहतियातन धारा 151 के तहत कार्रवाई की है और स्थिति शांतिपूर्ण है।