यूजीसी के खिलाफ "ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज संरक्षण विश्व फाउंडेशन" के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया जबरदस्त प्रदर्शन 

यूजीसी के खिलाफ "ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज संरक्षण विश्व फाउंडेशन" के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया जबरदस्त प्रदर्शन

#हरदोई:

केंद्र सरकार द्वारा लागू यूजीसी 2026 के नियमों को काला कानून बताते हुए सैकड़ों ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज संरक्षण विश्व फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने

ने कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में निकला जनाक्रोश मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।जहां पदाधिकारियों ने यूजीसी 2026 वापस लो,शिक्षा का बाजारीकरण बंद करो,जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में कथित पूंजीवादी हस्तक्षेप और गरीब-ग्रामीण छात्रों की उच्च शिक्षा पहुंच पर प्रभाव के विरोध में था। "ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज संरक्षण विश्व फाउंडेशन" के राष्ट्रीय सचिव राजेश अवस्थी ने यूजीसी 2026 को शिक्षा विरोधी और बाजारीकरण को बढ़ावा देने वाला बताया। मार्च के दौरान पूरा इलाका नारेबाजी से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नए नियमों से उच्च शिक्षा महंगी हो जाएगी और गरीब, मध्यम वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

इस विशाल विरोध प्रदर्शन में मोहित मिश्रा प्रदेश महासचिव,अनूप दीक्षित,मयंक दीक्षित सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।