महिला सशक्तिकरण के नाम पर बने कानून का हो रहा है दुरुपयोग- पंकज कुमार सक्सेना

रसडा़( बलिया) पुरुष आयोग आंदोलन 2025 अस्मिता संस्कृति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पंत के निर्देशानुसार रविवार को देवी मेडिकल स्टोर सोनईडीह रसडा़ बलिया पर संगठन के एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मऊ जनपद के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सक्सेना ने की। अध्यक्षता कर रहे हैं सक्सेना ने बैठक में कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर बने कानून का दुरुपयोग करके पुरुषों को प्रताड़ित किया जा रहा है जो बहुत ही चिंतनीय है। और उन्होंने कहा की महिला आयोग के तर्ज पर पुरुष आयोग सरकार द्वारा बनाया जाए ताकि पुरुषों की भी लड़ाई लड़ने वाला कोई आयोग हो। जिससे पुरुषों को भी न्याय मिल सके। बैठक में सभी ने अध्यक्षता कर रहा है अध्यक्ष के बातों पर सहमति जताई। और पुरुष आयोग आंदोलन में शामिल होने की बात कही। बैठक में विष्णु कुमार ,महेश उपाध्याय ,निरंजन सिंह ,सूरज कुमार, संतोष राजभर ,अश्वनी कुमार शर्मा मंटू ,गौरव श्रीवास्तव , सुनील कुमार ,मधुरेश कुमार, सोहराब इतियादि ने अपने विचार व्यक्त किया।