ब्लाॅक मुख्यालय पर किसान संगोष्ठी का आयोजन

आलापुर (अंबेडकर नगर)| ब्लाॅक मुख्यालय जहाँगीरगंज में राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर प्राकृतिक खेती जागरुकता अभियान अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक अंबेडकर नगर अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो प्राकृतिक खेती के ऊपर ध्यान देना आवश्यक है उपनिदेशक द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने प्राकृतिक के फायदे और नुकसान के बारे में बताया कि हमारा देश का युवा तभी देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकता है जब वह स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ होने के स्वच्छ भोजन की आवश्यकता होती है आप अगर चाहे तो घर पर ही साग सब्जी उगा सकते हैं वह बिना किसी रासायनिक उर्वरक के हमे केवल प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक होना है जिससे हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इस अवसर पर सहायक कृषि रमेश वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, संतोष सिंह आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।