सपा कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न

आलापुर (अम्बेडकर नगर) |विधान सभा क्षेत्र आलापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध और हत्या में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर पहुंच गया है हमें संकल्प लेना है कि आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है तभी प्रदेश का विकास होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जगंबहादुर यादव ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद एवं विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ वर्मा को नगर अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बनाए जाने पर कार्यकर्ता साथियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा हयात मोहम्मद भल्लू, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव,सपा नेता रामचन्द्र वर्मा,घनश्याम यादव,कृष्णकुमार पाण्डेय,विद्यासिंह भारती, मोहम्मद मोईन एडवोकेट,नायबे आलम,मनोज जायसवाल, लालमणि गोंड, अनिल कुमार, अखिलेश यादव पपलू,आशाराम त्यागी,राजेन्द्र प्रसाद दाढ़ी,फिरतू शर्मा,विध्याचल प्रजापति,राज किशोर सिंह,मायाराम गौतम, राजेश कन्नौजिया, संजय गौतम, राजमन गौतम,सविन्दर यादव, रामचेत, मनोज यादव,अजीत यादव कैप्टन,गुरुदेव गौतम,राम शकल यादव,मन्तराम यादव, चन्द्रभूषण यादव बलिया, रामप्रसाद यादव,वाशुदेव यादव, बुधिराम जैसवारा,धनश्याम यादव,साधु यादव,संजय गौतम, सूर्यदेव,प्रभाकर यादव, जयप्रकाश यादव,राममूरत गौतम,कन्तराज चौरसिया,अनिल कुमार,बांकेलाल गौतम, रामप्रवेश,रोशनलाल गौतम,रामप्रवेश गौतम, दयाराम गौतम,संतोष यादव, शिवपूजन यादव, रामजन्म यादव, रामसुंदर यादव,धर्मराज गोंड,रामबूझ गौतम,हरिओम यादव,रवि प्रसाद,अमरेन्द्र यादव,बृजेश यादव,घनश्याम यादव,पिन्टू यादव,इन्द्रमणि यादव,सुरेंद्र कुमार,अभिजीत यादव, दशरथ मौर्य,दिग्विजय यादव,राम चरन गौतम,भीमलाल यादव, शिवशंकर निषाद,नकुल यादव,फूलचंद गौतम,जगदीश गौतम, पप्पू गौतम,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।