कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनों का सफल पुनः संचालन! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल....

कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनों का सफल पुनः संचालन

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल की कांगड़ा घाटी में अपनी महत्वपूर्ण नैरो गेज ट्रेनों का सफलतापूर्वक पुनः संचालन शुरू कर दिया हैं, जिसे भारी बारिश और भुस्खलन के कारण रोका गया था। यह बहाली क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए परिवहन का एक विश्वसनीय साधन उपलब्ध होगा।शुक्रवार , को बैजनाथ पपरोला से कांगड़ा ( दो जोड़ी ) व बैजनाथ पपरोला से जोगिंदर नगर ( एक जोडी ) ट्रेनों का सफल संचालन किया गया। इन ट्रेनों के संचालन पर स्थानीय लोगों में एक खुशी की लहर हैं, क्योंकि यह ट्रेनें अन्य परिवहन विकल्पों की तुलना में काफी सस्ती हैं, जिसमें आम आदमी और बजट यात्रियों के लिए यात्रा सुलभ हो जाती हैं। नैरो गेज ट्रेनों के संचालन के दौरान पहले दिन लगभग 150 लोगों ने सफर किया। आने वाले समय में इन ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया जाएगा।अपने पहले दिन सफलतापूर्वक संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा, " कि यह ट्रेनें परिवहन का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों का आदर्श भी हैं।