Varanasi News:काशी के नमो घाट पर ‘चिराग धमाका, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)महिला मोर्चा ने जीत को बदला सेवा महोत्सव में

प्रीति उपाध्याय के नेतृत्व में स्टेशनरी व कंबल वितरण, महिलाओं ने कहा-यह जनविश्वास और विकास की जीत

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

वाराणसी। बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए. गठबंधन को मिली ऐतिहासिक बढ़त के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्वांचल संगठन में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में पार्टी के महिला मोर्चा ने शुक्रवार को वाराणसी के नमोघाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने किया।

जीत के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नमोघाट पर एकत्र होकर उत्साहपूर्वक बधाइयाँ दीं। इसके बाद टीम ने सामाजिक सरोकार को केंद्र में रखते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री वितरित की। ठंड को देखते हुए कंबलों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने जन-केंद्रित राजनीति को नई दिशा दी है, जिसका परिणाम जनता का अभूतपूर्व समर्थन है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा,
?यह जीत केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास के रास्ते पर बढ़ने की पुष्टि है। महिलाओं, युवाओं और आम जनता में जो उम्मीद जगी है, वह हमारे लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। महिला मोर्चा आने वाले समय में सेवा और संगठन दोनों स्तरों पर अपनी भूमिका और सक्रियता को और मजबूत करेगा।?उपाध्याय ने कहा कि पार्टी की यह सफलता बताती है कि समाज में महिलाएं न केवल राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी अग्रणी हैं।महिला मोर्चा की टीम ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जीत का जश्न नहीं था, बल्कि सामाजिक संवेदना की अभिव्यक्ति भी था। टीम आगे भी इसी तरह जनसेवा आधारित कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की नीतियों और सकारात्मक राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेती है।नमोघाट का यह कार्यक्रम पूरे दिन उत्साह और सेवा की भावना से सराबोर रहा। जीत का जश्न सामाजिक दायित्वों के साथ मनाकर महिला मोर्चा ने संगठन की सक्रियता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।