कलुषित विचारों को त्याग अंधकार से प्रकाश में जाने का सन्देश देती है दीपावली--त्रिभुवनदत्त

आलापुर (अंबेडकर नगर) / आपसी प्रेम भाईचारे को अपनाते हुए मन में बसे सभी कलुषित विचारों का त्याग कर अंधकार को दूर करने और प्रकाश में जाने का सन्देश दीपावली पर्व देता है इसलिए सभी लोग एक दीप जलाएं और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। उक्त बातें आज समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली पर्व पर विशेष बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवनदत्त ने कही। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का स्वागत करते हुए सबको मिष्ठान वितरण कर और मुंह मीठा कराकर आने वाले 2027 चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रेम नारायन यादव, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव, मोहम्मद हारून अंसारी, हयात मोहम्मद, युवा नेता राहुलदत्त यशवर्धन, राजेन्द्र दाढ़ी, रामप्यारे निषाद, विद्या सिंह भारती आदि लोगों ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता नूरुल हसन, सुरेन्द्रनाथ वर्मा, लालमणि गोंड, मनोज जयसवाल, धर्मराज यादव, विकास यादव, ओमकार नाथ मिश्रा, अजीत यादव, अन्नू कन्नौजिया, राजन कन्नौजिया, संजय शर्मा, मायाराम, सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।