प्रेरणा लेख 2025 श्री नवदुर्गा पूजा महासमिति विशेश्वरगंज बाजार बहराइच।

30 सितंबर 1989 शनिवार (नवरात्रि का पहली रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित किया गया वर्तमान के विधायक पयागपुर वा समिति के संरक्षक श्री सुभाष त्रिपाठी जी वा स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता जी वा वर्तमान में नवदुर्गा पूजा महासमिति समिति के अध्यक्ष डॉ श्री स्वप्नेंद्र पांडेय जी(काजू पांडेय) और साथ ही बाजार के सैकड़ों लोगो के इस प्रथम स्थापना पूजा में अहम भूमिका निभाईअपने अमूल्य उत्साह, श्रद्धा और सामूहिक समर्पण से अब तक का गौरवशाली 36वाँ वर्ष पूर्ण किया है, यह संस्था समाज के अखंड सहयोग, आस्था और एकजुटता का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। इसके प्रत्येक सदस्य और सहयोगी ने अपने समर्पण और निष्ठा से इस यात्रा को निरंतर प्रगतिशील बनाया है।2025 के इस भव्य आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्री स्वप्नेंद्र पांडेय ने अपनी मजबूत टीम भावना और दूरदृष्टि के साथ संस्था के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की है। समर्पित कार्यशैली और संगठनात्मक कौशल के माध्यम से समिति ने सामूहिकता की सच्ची मिसाल कायम की है।
विशेश्वरगंज के सम्मानित नागरिकों ने सपरिवार अपनी अतिसक्रिय भागीदारी से इस आयोजन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।आप सभी के सहयोग, श्रम और समर्पण का प्रतिफल है कि श्री नवदुर्गा पूजा महासमिति आज श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट केंद्र बन चुकी है। यह आयोजन न केवल पूजा का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, प्रेम और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरक उत्सव भी है।श्री नवदुर्गा पूजा महासमिति की ओर से आप सभी को हार्दिक साधुवाद, मंगलकामनाएँ और श्री माता वैष्णो से यह प्रार्थना कि उनका आशीर्वाद सदा हम सभी पर बना रहे।
-: विनीत :-
आयोजन समिति
श्री नवदुर्गा पूजा महासमिति
विशेश्वरगंज बाजार ,बहराइच