महिला कल्याण विभाग एवं जन साहस संस्था द्वारा केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में छात्राओं हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन

महिला कल्याण विभाग एवं जन साहस संस्था द्वारा केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में छात्राओं हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन

दिनांक: 23 जुलाई 2025 | स्थान: केंद्रीय विद्यालय, चित्रकूट

चित्रकूट:

दिनांक 23 जुलाई 2025 को महिला कल्याण विभाग एवं जन साहस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट जिले के केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था।

शिविर में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकगण, महिला कल्याण विभाग की अधिकारीगण एवं जन साहस संस्था की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद विषय-विशेषज्ञों द्वारा सत्रों का संचालन किया गया।

शिविर में विशेष रूप से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई:

महिला सशक्तिकरण एवं उसके विभिन्न पहलू

महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाएं, जैसे:

बाल सेवा योजना

कन्या सुमंगला योजना

महिला हेल्पलाइन (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), एंबुलेंस (102/108) एवं पुलिस आपातकालीन सेवा (112) जैसे आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों ने मजदूरों विशेषकर महिलाओं की समस्याओं और उनके समाधान हेतु मजदूर/महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने निम्न मुद्दों पर भी चर्चा की:

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न

बंधुआ मजदूरी एवं जबरन श्रम

मजदूरी भुगतान में देरी या अस्वीकृति

कानूनी सहायता व परामर्श प्राप्त करने की प्रक्रिया

प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि कोई भी महिला या मजदूर इस प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है तो वह निर्भीक होकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता ले सकता है। यह सेवा पूरी तरह गोपनीय एवं निःशुल्क है।

इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने सवाल पूछे और जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि हर छात्रा अपने अधिकारों को जानेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेगी। इस तरह कार्य क्रम को संपन्न किया गया।