सेवा संकल्प शिविर में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू बिफरे: क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री समेत पट्टा वितरण जैसी समस्या पर काम नहीं होने पर जताई नाराज़गी

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/बालको जोन अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत जोन कार्यालय समीप शिविर का आयोजन किया गया था। जहां मंत्री , महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंच साझा कर रहे नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष सेवा सेतु अभियान पर तंज कसते हुए बरस पड़े। कृपाराम साहू ने अपने उद्बोधन के दौरान सेवा सेतु अभियान के उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए विभिन्न समस्याओं के सामने मंच पर रखा। जिसमें स्कूल, बिजली अवैध शराब की बिक्री समेत अन्य मुद्दे शामिल रहे।

बालको क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब पर, विभाग कर रही नज़रअंदाज: कृपाराम साहू

मंच पर आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन का ध्यान आकर्षित करते हुए कृपाराम साहू ने कहा कि बालकों के नेहरू नगर, समिति विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री धड़ले से जारी है। बालको नगर के हृदय स्थल कहा जाने वाले सिविक सेंटर में भी अवैध शराब बिक रही है ,परंतु आबकारी विभाग और पुलिस विभाग संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।


राशन कार्ड बनना बंद, जनता हो रही परेशान

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने शासन पर तंज कसते हुए कहा की बीते महीनों से राशन कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं , ऐसे में श्रम विभाग द्वारा चलित योजनाओं के लाभ से लोक वंचित हो रहे हैं श्रम कार्ड बनवाने के लिए भी राशन कार्ड की मांग की जा रही है जिससे श्रमिक इबा भी भटकते हुए नजर आ रहे हैं।


लोगों को पट्टे का सर्वे कराकर जल्द करें वितरण

श्री साहू ने क्षेत्र की जनता का जल्द संबंधित अधिकारियों द्वारा सर्वे कराते हुए पट्टा वितरण का कार्य पूर्ण करने की माँग की इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को पट्टे की माँग लंबे समय से हैं । पट्टा वितरण होने से बालको जोन के बेलगड़ी बस्ती, नेहरू नगर, भद्रापारा समेत अन्य स्थानों के रहवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।