सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन में बढ़ाया गया एक कोच यात्रियों की सुविधा के लिए एक फेरे में जोड़ा जाएगा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच

प्रयागराज। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा केवल एक फेरे के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

गाड़ी संख्या 04135 सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन में 11 सितंबर 2026 को सूबेदारगंज से रवाना होने वाले फेरे में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच हो जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 6 सामान्य श्रेणी, 9 स्लीपर, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल होगा।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04136 यशवंतपुर-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन में 14 सितंबर 2026 को यह अतिरिक्त वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच उपलब्ध रहेगा।

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।