रावण दहन के बाद हत्या से सनसनी,आला अधिकारी मौके पर

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा शहर से लगे इलाके में रावण दहन के बाद आपस के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। अभी मृतक और आरोपी दोनों पक्ष का पता नहीं चल सका है।


प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 10:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे स्थित बस्ती में यह घटना घटित हुई। यहां मौजूद पुराने पेड़ के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शोर शराबा के बीच एक युवक ने एक अन्य युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। करीब आधा दर्जन बार किए गए वार से युवक गंभीर हालत में पहुंच गया और हमलावर वहां से भाग निकला। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और में घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर सहित स्टाफ मौजूद हैं। मृतक की पहचान करने के साथ-साथ घटना की वजह और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।