मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिव महापुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण

रायबरेली।मा0मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज चडरई चौराहा स्थित शिव महापुराण कथा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कथा स्थल, आवागमन मार्ग,श्रद्धालुओं की सुविधाओं,सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।