पात्र मतदाता छूटे नहीं, हर घर तक पहुंचे SIR अभियान : प्रेमावती

पात्र मतदाता छूटे नहीं, हर घर तक पहुंचे SIR अभियान : प्रेमावती

आलापुर बूथ पर पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष, बीएलए-2 के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

#Hardoi 

लोकतंत्र में वोट की बड़ी कीमत है, इसलिए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रह जाए। इसी मकसद से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने आज विधानसभा साण्डी के साण्डी ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 96, आलापुर पहुंचकर बूथ प्रवासी की जिम्मेदारी निभाई।

इस दौरान उन्होंने बीएलए-2 के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के कामकाज को परखा और मतदाता सूची की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि गांव-गांव और घर-घर जाकर पात्र लोगों के नाम जुड़वाने में कोई ढिलाई न बरती जाए। जिनके नाम में गलती है, उनका संशोधन भी समय से कराया जाए।

प्रेमावती ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर योग्य मतदाता को अपने मताधिकार का पूरा हक मिलेगा। लिहाजा सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से इस अभियान में जुटें।

इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक शशांक द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, बीएलओ वीरेश कुमार द्विवेदी, अध्यापकगण और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

 

#MYogiAdityanath #BreakingNews