खबर का दिखा असर! किसानों की आवाज पहुंची प्रशासन तक, धान खरीद में सुस्ती पर अधिकारियों ने कसी नकेल

खबर का दिखा असर! किसानों की आवाज पहुंची प्रशासन तक, धान खरीद में सुस्ती पर अधिकारियों ने कसी नकेल

#Hardoi 
.
आखिरकार धान खरीद की धीमी रफ्तार पर प्रशासन की नजर पड़ ही गई। किसानों की परेशानी और खरीद केंद्रों की सुस्ती को लेकर उठे सवालों का असर दिखने लगा है। एडीएम न्यायिक एवं जिला खरीद अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कम खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों को बुधवार शाम सात बजे विवेकानंद सभागार में समीक्षा बैठक के लिए तलब किया है।

अब बैठक में सिर्फ कागजी आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि हर खरीद केंद्र की हकीकत पर सवाल होंगे। कहां खरीद धीमी है, किसानों का पंजीकरण क्यों अटका है और लक्ष्य के मुकाबले खरीद कम क्यों है, इन सबका जवाब केंद्र प्रभारियों को देना होगा।

प्रशासन की इस पहल की सराहना जरूरी है। साहब! किसान खेत में दिन-रात पसीना बहाता है, उसकी मेहनत का धान खरीद केंद्रों पर इंतजार में न सड़े, यही असली जिम्मेदारी है। अच्छी बात है कि प्रशासन ने कुर्सी पर बैठकर आंकड़े देखने के बजाय जवाबदेही तय करने की पहल की है।

अब जरूरत है कि बैठक की सख्ती जमीन पर भी दिखाई दे। किसानों को केंद्रों के चक्कर न काटने पड़ें, तौल समय से हो और सरकारी खरीद का लाभ सीधे अन्नदाताओं तक पहुंचे।

डी.डी. शुक्ला की दो टूक: खबर का असर तभी पूरा माना जाएगा, जब समीक्षा बैठक के बाद धान खरीद की रफ्तार बढ़ेगी और किसान को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन की पहल काबिल-ए-तारीफ है, अब किसानों को राहत मिलने का इंतजार है।

#BreakingNews #MYogiAdityanath #DMHardoi #highlightseveryonefollowers