दिल्ली क्षेत्र में तकनीकी कार्य से 5 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, एक रेलसेवा ढाई घंटे रीशेड्यूल

दिल्ली क्षेत्र में तकनीकी कार्य से 5 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, एक रेलसेवा ढाई घंटे रीशेड्यूल

24 और 26 दिसंबर को प्रभावित रहेगा रेल संचालन

जयपुर।दिल्ली क्षेत्र में तिलक ब्रिज-साहिबाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 23 पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने 24 और 26 दिसंबर 2026 को 5 रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित करने तथा एक रेलसेवा को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार तकनीकी कार्य के कारण यात्रियों को निर्धारित तिथियों में रेलसेवाओं के संचालन और ठहराव में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 5 रेलसेवाएं

1.गाड़ी संख्या 19655 ओखा-देहरादून एक्सप्रेस:26 दिसंबर को ओखा से प्रस्थान कर दिल्ली कैंट, पटेल नगर, दया बस्ती, आदर्श नगर दिल्ली, अंबाला कैंट, सहारनपुर और बालियाखेड़ी होकर संचालित होगी। इस दौरान दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद और टपरी में ठहराव नहीं करेगी।

2.गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेलसेवा:26 दिसंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान कर दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर चलेगी। इस दौरान सदर बाजार, नई दिल्ली, शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, मंडावली-चंदर विहार और आनंद विहार में ठहराव नहीं करेगी।

3.गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस:26 दिसंबर को बठिंडा से प्रस्थान कर दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर संचालित होगी। इस दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

4.गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस:26 दिसंबर को साहिबाबाद, दिल्ली जंक्शन और दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी। इस दौरान चंदर नगर, आनंद विहार, मंडावली-चंदर विहार, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली और सदर बाजार में ठहराव नहीं करेगी।

5.गाड़ी संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस:24 दिसंबर को अगरतला से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन और दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चलेगी

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 दिसंबर 2026 को बठिंडा स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, ठहराव और प्रस्थान समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।