जम्मू मंडल की 13 ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रियों की सुविधा के लिए नई समय-सारणी जारी

जम्मू। रेल यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से जम्मू मंडल से चलने वाली 13 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारणी अलग-अलग तिथियों से लागू होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित समय की पुष्टि जरूर कर लें।

कटरा से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों का बदला समय

ट्रेन संख्या 12472, 12474, 12476 और 12478 के श्री माता वैष्णो देवी कटरा से पठानकोट तक के समय में बदलाव किया गया है। चारों ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 9:40 बजे रवाना होंगी।

शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इनका आगमन 10:02 बजे और प्रस्थान 10:04 बजे होगा। जम्मू तवी पर आगमन 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे रहेगा। शहीद कैप्टन सुनील चौधरी-कठुआ स्टेशन पर ट्रेन 12:28 बजे पहुंचेगी और 12:30 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन पठानकोट कैंट स्टेशन पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी और 1:20 बजे रवाना होगी। पठानकोट कैंट के बाद ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इनमें ट्रेन संख्या 12472 में 25 नवंबर 2026, 12474 में 26 नवंबर, 12476 में 23 नवंबर और 12478 में 29 नवंबर 2026 से नया समय लागू होगा।

कश्मीर घाटी की ट्रेनों के समय में भी बदलाव

कश्मीर घाटी में चलने वाली कुछ ट्रेनों की समय-सारणी 25 सितंबर 2026 से बदलेगी। ट्रेन संख्या 64651 संगलदान-बारामूला बारामूला शाम 7 बजे पहुंचेगी, जबकि 74617 बनिहाल-बडगाम बडगाम शाम 7 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 74621 बडगाम-बारामूला बडगाम से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। यह मज्होम 7:29 बजे, पट्टन 7:38 बजे, हमरे 7:47 बजे, सोपोर 7:55 बजे पहुंचेगी और निर्धारित ठहराव के बाद रात 8:10 बजे बारामूला पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 74620 बारामूला-संगलदान संगलदान शाम 7:20 बजे पहुंचेगी।

अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में भी बदलाव

ट्रेन संख्या 20985 कोटा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन के समय में 30 सितंबर 2026 से बदलाव होगा। यह ट्रेन जम्मू तवी सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इसका आगमन दोपहर 12:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 14611 गाजीपुर सिटी-कटरा के लिए 25 सितंबर 2026 से जम्मू तवी पर आगमन 10:35 बजे, प्रस्थान 10:45 बजे और कटरा आगमन दोपहर 1 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 22431 सुचेतगढ़-शहीद कैप्टन तुषार महाजन में 26 सितंबर 2026 से शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर आगमन 12:55 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 19803 कोटा-कटरा में 26 सितंबर 2026 से कटरा आगमन दोपहर 1:45 बजे होगा। वहीं ट्रेन संख्या 14803 बाड़मेर-जम्मू तवी में 26 सितंबर 2026 से जम्मू तवी आगमन सुबह 6:40 बजे होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस, रेल मदद ऐप अथवा रेलवे पूछताछ केंद्र से अपनी ट्रेन के संशोधित समय की पुष्टि अवश्य कर लें। समय में किए गए बदलाव से यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने और रेल परिचालन को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी।