उत्तर पश्चिम रेलवे में जीएसटी अनुपालन पर जोर, 50 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

जीएसटी और आईटीसी पर उत्तर पश्चिम रेलवे की संगोष्ठी

उत्तर पश्चिम रेलवे में जीएसटी अनुपालन पर जोर, 50 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जीएसटी प्रावधानों की जानकारी बढ़ाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का सही लाभ सुनिश्चित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को जयपुर स्थित रेलवे मुख्यालय में वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित की। इसका उद्देश्य बिलों के प्रसंस्करण में लेन-देन की सही पहचान और फ्लैगिंग सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, मुख्य वित्त सलाहकार बत्ती लाल मीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस संगोष्ठी में लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न लेखा इकाइयों के प्रमुख और संबंधित कार्मिक शामिल हुए।

संगोष्ठी में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी विष्णु बजाज, रेलवे के लेखा अधिकारियों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं जीएसटी सलाहकार एम.बी. माहेश्वरी ने बिलों की सही फ्लैगिंग, जीएसटी नियमों के अनुपालन और पात्र आईटीसी का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंडलों और इकाइयों के कर्मचारियों ने जीएसटी से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। रेलवे का उद्देश्य बिल प्रसंस्करण में सटीकता बढ़ाना, कर संबंधी नियमों का प्रभावी अनुपालन करना और पात्र आईटीसी का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है।