एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता रेलकर्मी यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन

जयपुर। एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का गौरव बढ़ाने वाले रेलकर्मी एवं प्रतिभावान खिलाड़ी यशवीर सिंह का गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने अभिनंदन किया। यशवीर सिंह ने आइची-नागोया 2026 में पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में 85.71 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया।

यशवीर सिंह उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। खेल के साथ अपने रेल दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है।

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने यशवीर सिंह को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए यशवीर सिंह के प्रयासों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि यशवीर सिंह ने वर्ष 2026 में ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के पदाधिकारी तथा मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।