हरदोई में राहुल गांधी के समर्थन में हरदोई कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा, जातिगत जनगणना को बताया देश हित में आवश्यक, जिलाध्यक्ष बोले- राहुल गांधी की दृढ़ता के आगे झुकी सरकार

हरदोई में प्रांतीय आवाहन पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा आज एक विशाल धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ होकर कचहरी परिसर, कलेक्ट्रेट, जेल रोड होते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। यात्रा में ?राहुल गांधी ज़िंदाबाद? और ?धन्यवाद राहुल गांधी? के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि 2024 में जो लोग जातिगत जनगणना की मांग करने वालों को 'अर्बन नक्सल' कहते थे, आज वे राहुल गांधी की दृढ़ता के आगे झुक गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की सोच को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि वे सदन से सड़क तक जनता के हक की आवाज बनते हैं।

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी की हर बात समय के साथ सही सिद्ध हुई है जबकि मोदी सरकार ने देश हित में कभी ठोस कदम नहीं उठाए। देश में नियत समय पर जनगणना न होना दुखद है।

प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना से देश को वंचित रखा। जनगणना बजट में कटौती कर यह सरकार सिर्फ निजी हितों को प्राथमिकता दे रही है।

इस अवसर पर अजय सिंह, सुनीता देवी, शिवा पाल, राजेंद्र वर्मा, ब्रजेश वर्मा, मंजू लता मित्रा सहित तमाम पदाधिकारियों ने विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिनमें महताब अहमद, गोपाल पांडे, शानू खां, सुधीर पाल, अनुराग राठौर, इस्लाम गाजी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।