महिला महाविद्यालय रतिया में पर्यावरण विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया

रतिया (सुनील कुमार)

शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रतिया में पर्यावरण विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। महाविद्यालय की पर्यावरण संरक्षण सोसायटी ने डॉ सीमा के संयोजन में पृथवी को संरक्षित रखने की शपथ लेते हुए पौधा रोपण किया और महाविद्यालय के विभिन्न हिस्सों में पक्षीयों के लिए सकोरे लगाये गये। छात्र लाओ को संबोधित करते हुए डॉ सीमा ने कहा विश्व पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पृथ्वी की प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन लोग वृक्षारोपण, सफाई अभियान, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने जैसे कार्यों में भाग लेते हैं। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल हमारा घर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की धरोहर भी है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की क्षति जैसे मुद्दों पर विचार कर हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और सतत प्रयास करने चाहिए और नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ाते हुए अनवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। इस अवसर पर प्रो रीतु, डॉ कुलदीप, डॉ सुरेन्द्र शर्मा, डॉ सैन कुमार, डॉ सज्जन, प्रो बिन्दु, डॉ स्नेहेलता, प्रो कीर्ती सचदेवा, मुक्ता शर्मा, रीषी व पर्यावरण संरक्षण सोसायटी की सदस्य उपस्थित रही।