किसान मायुस ना हों ये मुख्यमंत्री नायब सिंह की नायाब सरकार है : सुनील इन्दौरा

रतिया (मंगत कंबोज)

किसान अपने आप पर आई आपदा को लेकर मायुस ना हों क्योंकि हरियाणा की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नायाब सरकार आपके हितों के लिए काम कर रही है।यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इन्दौरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में आगजनी की घटनाओं ओर मौसम के कारण हो रही फसलों की बर्बादी के चलते आदेश जारी किए हैं कि किसानों को आपदा के कारण हुए नुकसान का मुआवजा देकर भरपाई की जाएगी। सुनील इन्दौरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के उपायुक्तों को आदेश जारी कर कहा है कि किसानों को फसलों के होने वाले नुकसानों की रिपोर्ट तुरन्त तैयार कर सरकार को सोंपनी होगी ताकि किसानों को उनकी फसलों का जल्दी मुआवजा दिया जा सके। सुनील इन्दौरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक नायाब सरकार चला रहे हैं जिसके हर मंत्री एक्शन मोड़ पर रहते हैं और जनता की हर समस्या को उनके बीच बैठ कर हल करते हैं वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सफर करते समय रास्ते में रुक रुक कर जनता से सरकार का फिड़ बैक लेते हैं और उनके आगे कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत प्रभाव से हल करते हैं। सुनील इन्दौरा ने कहा कि किसानों को बीज खाद के लिए कोई समस्या ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्तों को आदेश जारी किया है कि वो इसके लिए तत्पर कार्रवाई करें ओर किसानों की समस्याओं का हल करें।

Comments:

Sunil Kumar | Apr 22, 2025

Gud coverage