अकियू के जिलाध्यक्ष ने जिला महिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपें।

पीलीभीत। प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश अन्नदाता किसान यूनियन सुखजीत सिंह औलख के नेतृत्व में ग्राम पंसोली में अन्नदाता किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया इसमें ग्राम पंसोली निवासी कु0 रूचि गंगवार को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पीलीभीत के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह के द्वारा की गई और इस मौके पर मंडल सचिव मनदीप सिंह, जिला अध्यक्ष पीलीभीत गुरिंदर सिंह लहौरिया के द्वारा निम्नलिखित नियुक्तियां प्रदान की गई। बैठक में अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह द्वारा रुचि गंगवार को महिला जिला अध्यक्ष, अश्वनी कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष अमरिया, मो0 ताजीत को तहसील सचिव अमरिया, हरिराम वर्मा को जिला सचिव, मो0 यूसुफ को तहसील उपाध्यक्ष, खुशहाली राम मौर्य को ग्राम उपाध्यक्ष, सोमपाल को ग्राम सचिव, वीरपाल को ब्लॉक अध्यक्ष अमरिया, नन्हेंलाल व रतन लाल को सदस्य के साथ ही होरी लाल को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंप गए।