अहमदाबाद मंडल की भुज-बरेली एक्सप्रेस अब अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से चलेगी

अहमदाबाद मंडल की भुज-बरेली एक्सप्रेस अब अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अनाज मंडी रेवाड़ी रेवाड़ी रेल खंड में लेवल क्रॉसिंग संख्या 61 पर गर्डर लांचिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य के चलते पूर्व में परिवर्तित (डायवर्ट) की गई ट्रेनों का संचालन अब पुनः उनके मूल मार्ग पर प्रारंभ किया जा रहा है।

अहमदाबाद मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 14312 भुज-बरेली का संचालन अब उसके निर्धारित मार्ग से किया जाएगा। विवरण निम्नानुसार है:

19 अप्रैल 2025 से गाड़ी संख्या 14312/14322 भुज बरेली भुज का संचालन अपने निर्धारित मार्ग वाया फुलेरा जयपुर अलवर रेवाड़ी से किया जाएगा।