मध्य रेल के मुंबई मंडल पर 16 मार्च (रविवार) को मेगा ब्लॉक

मध्य रेल के मुंबई मंडल पर 16 मार्च (रविवार) को मेगा ब्लॉक

मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 16.03.2025 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा, जो इस प्रकार है:

ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक

सीएसएमटी मुंबई से सुबह 09.34 बजे से दोपहर 03.03 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने संबंधित ठहरावों के अलावा कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर रुकेंगी और अपने निर्धारित आगमन से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

सुबह 10.28 बजे से दोपहर 03.40 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट सेवाएं कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये अपने संबंधित ठहरावों के अलावा दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये ट्रेनें अपने निर्धारित आगमन से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

सीएसएमटी/दादर से छूटने वाली डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच 5वीं लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

सीएसएमटी/दादर पहुंचने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे/विक्रोली स्टेशनों के बीच 6वीं लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक

(नेरुल/बेलापुर-उरण पोर्ट लाइन को छोड़कर)

पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी मुंबई की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सीएसएमटी मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं और ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल की ओर जाने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और उरण स्टेशनों के बीच पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।