होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार

1. गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर - दिल्ली सराय - बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 16.03.25 को एवं दिल्ली सराय से दिनांक 18.03.25 को 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 22422/22421, जोधपुर - दिल्ली सराय - जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 18.03.25 को एवं दिल्ली सराय से दिनांक 17.03.25 को 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर - दिल्ली सराय - बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 14.03.25 व 15.03.25 को एवं दिल्ली सराय से दिनांक 16.03.25 व 17.03.25 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

4. गाडी संख्या 20474/20473, उदयपुर - दिल्ली सराय - उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से दिनांक 15.03.25 व 16.03.25 को एवं दिल्ली सराय से दिनांक 14.03.25 व 15.03.25 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।