इतने घंटे मेहनत, लक्ष्य पर फोकस, सहायक कमाण्डेन्ट आदित्य बने युवाओं के लिए बने प्रेरणा। 

इतने घंटे मेहनत, लक्ष्य पर फोकस, सहायक कमाण्डेन्ट आदित्य बने युवाओं के लिए बने प्रेरणा।

मैनपुरी के लाल अंजनी गांव के निवासी आदित्य यादव का चयन सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ।आदित्य यादव की इस शानदार सफलता पर उनके घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।शहर के एसबीआरएल एकेडमी में 12वीं तक पढाई करने के बाद आगरा में रहकर तैयारी कर लगातार नौ घण्टे की पढ़ाई कर आदित्य यादव ने सी.आर.पी.एफ में सहायक कमांडेंट के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की है।आदित्य यादव के दादा मान सिंह यादव,पिता धर्मेंद्र सिंह यादव आर्मी में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं आदित्य के चाचा अरविंद यादव वर्तमान में आर्मी में हैं।आदित्य यादव के छोटे अभी अर्जुन यादव सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बेंगलुरु में कार्यरत हैं।आदित्य की बड़ी सफलता पर उनके घर जश्न का माहौल है।