पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने तिरंगा भेंट कर दी मिशन की अग्रिम बधाई

Citi Update News:- पर्वतारोही अभिनीत मौर्य आज अपने नए मिशन माउंट केन्या के लिए रवाना हुए, इसके पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने अभिनीत मौर्य को माउंट केन्या जो अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है उस पर चढ़ाई करने के लिए बधाई दी और कहा यह मिशन पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए गौरव की बात है , क्योंकि अभिनीत मौर्य पहली बार माउंट केन्या पर भारतीय ध्वज फहराएंग। अभिनीत मौर्य ने इसके पहले अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो व यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस तथा देश की कई अन्य चोटियों पर भारतीय ध्वज फहरा चुके है।पर्वतारोही अभिनीत को इस नए मिशन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्री अवनीश सिंह व लोकसभा सांसद श्री अशोक रावत ,श्याम सुंदर ने भारतीय ध्वज भेंट किया।

रिपोर्टर:शुभम सोनी (ऋषभ)