चंदौली:समाजसेविका ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बेसहारा बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बांटी खुशियां

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली।खुद के लिए तो हर कोई जीवन जीता है लेकिन कम ही लोग होते हैं, जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं। हाईकोर्ट की अधिवक्ता व युवा समाजसेविका विजयलक्ष्मी सिंह इसी बात का उदाहरण हैं। इन्होंने अपना जन्मदिन अपने उस परिवार के साथ मनाया, जो इनका न होकर भी इनका अपना है। इन्होंने वृद्धा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया और वहां मौजूद लोगों में केक व दोपहर भोजन बांटे।

अपने जन्मदिन पर विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि हमनें इसे इस तरीके से सेलिब्रेट करने को सोचा कि जो लोग अपनों के प्यार से महरूम और वंचित हैं, उनको प्यार और सम्मान की जरूरत है। ये वो सम्मान और प्यार है, जो उन्हें उनकी औलादों के द्वारा नहीं मिला। हमनें सोचा आज उनको परिवार वाला टच दिया जाए, वो फील कराया जाए इसलिए वृध्दा आश्रम में जन्मदिन मनाया।
उन्होंने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। विजयलक्ष्मी ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो उनका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें, जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे। और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।