करहल की जलभराव की समस्या से करहल चेयरमैन को नही मिली निजात

उमसभरी गर्मी को देखकर झमाझम बारिश से मिली राहत की सांस

करहल की जलभराव की समस्या से करहल चेयरमैन को नही मिली निजात

फोटो-

करहल। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगो का हाल बेहाल था। जिससे सारा जनजीवन अस्त व्यस्त था। मंगलवार को अचानक से सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों को देखकर दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम में नमी आ गई। जिससे लोगो ने राहत की सास ली है। वही नगर पंचायत करहल द्वारा जलभराव की समस्या को लेकर किये जा रहे प्रयास भी विफल सावित हुए। करहल के प्रमुख गुलाब बजरिया में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और दुकानो में पानी अंदर घुस गया।

करहल में सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों को देखकर सारे दिन मौसम में नमी होकर लोगो ने गर्मी से राहत महसूस की। जिसके बाद अचानक हुई झमाझम बारिश ने सारा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जिससे लोगो ने बारिश को देखते हुए काफी राहत मिली है। पहली बारिश को देखते हुए कस्वे के युवक व युवतियो के साथ महिलाओ व पुरुषों ने जमकर आंनद लिया। बारिश का मजा लेने के लिये लोग सड़क पर आ गए और बरसात के पानी का खूब लुत्फ लिया।

ग्राम कंचनपुर निवासी शम्भू दयाल ने बताया है कि इस बारिश से धान की फसल के लिए बेहद लाभ है ओर जो लोग फसल बोना चाहते है उनका भी लाभ है। जिनकी फसल पकी खड़ी है और मूंगफली की फसल के लिए भारी नुकसान है।

वही करहल नगर की गलियों में भरने बाले पानी से निजात देने के लिए करहल चेयरमैन ने लगातार अपने प्रयास करते हुए आये लेकिन पहली बारिश को देखते हुए करहल में होने बाले जलभराव की समस्या से कोई निजात नही मिली है। करहल चेयरमैन ने बताया है प्रयास जारी है। सफलता निश्चित मिलेगी।