करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के नए प्रधानाचार्य बने प्रमोद कुमार यादव

करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के नए प्रधानाचार्य बने प्रमोद कुमार यादव

करहल पहुचकर विधिबत रूप चार्ज किया ग्रहण

करहल। करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के नए प्रधानाचार्य बने प्रमोद कुमार यादव ने विधिबत रूप से अपना चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ व अध्यापकों ने फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत सत्कार किया है।
करहल के सिरसागंज रोड पर स्थिति नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में चयन बोर्ड द्वारा चयनित होकर नवनियुक्त प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव को पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान मुख्य न्यासी जितेंद्र यादव डिम्पल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी समेत विद्यालय के अन्य स्टाफ ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत सत्कार किया है।
बताते चले कि नवागंतुक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने अपनी शिक्षा करहल के आजाद हिंद इंटर कॉलेज से प्राप्त की। वर्ष 1987 में इंटर की परीक्षा टॉप करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर नीरज यादव, ब्रम्हानंद यादव, सहदेव सिंह समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।