हरदोई में दबंगों ने एक परिवार को घर में घुसकर पीटा, हमले में महिला समेत तीन लोग हुए गंभीर घायल, रंजिशन की मारपीट

हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडे और बांके से हमला कर दिया। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। भतीजे से मारपीट की शिकायत करने पर दबंगों ने घेरकर मारपीट की है। मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप हैं।

जानकारी के अनुसार पिहानी थाना क्षेत्र के सहादतनगर निवासी अशोक कुमार के भतीजे का गांव के दबंगों से विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत करने से दबंग नाराज हो गए। उन्होंने अशोक कुमार और उसके परिवार के साथ मारपीट करने की योजना बनाई। इसके बाद आरोपियों ने अशोक के परिवार को घेरकर लाठी डंडे और बांके से हमला बोल दिया। जिससे अशोक और उसका परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको एंबुलेंस के जरिए पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की हैं।