हरदोई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र किए बरामद

हरदोई। पिहानी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें असलहा बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं।

बताया गया कि पिहानी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि देवमलपुर में रेलवे लाइन के पास जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम लालाराम और विवेक बताया है। उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं। जिसमें 7 तमंचे, 1 देशी बंदूक, तीन जिंदा व 5 खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस को दोनों आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के जनपदों में अवैध शस्त्रों को सप्लाई करते थे और उनसे होने वाली आय से अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।

एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पिहानी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि देवमलपुर में रेलवे लाइन के पास जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को घेराबंदी कर अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए है। जिनको विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा हैं।