सर्वेश जनसेवा ने रामभद्राचार्य पर की विवादित टिप्पणी, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, बसपा से लड़ चुके है गोपामऊ विधानसभा का चुनाव

हरदोई। रामभद्राचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना बसपा नेता को भारी पड़ गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

बताते चलें कि बसपा नेता सर्वेश जनसेवा ने रामभद्राचार्य को लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की। इस टिप्पणी को लेकर लोगों ने काफी आक्रोश जताया। कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्यवाही की मांग की। कुछ ही समय में मामला पूरे जिले में आग की तरह फैल गया। प्रकरण पुलिस के संज्ञान में पहुंचने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। सर्वेश जनसेवा पूर्व में गोपामऊ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस से संसदीय का चुनाव लडा था। कई शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े सर्वेश विभिन्न राजनैतिक दलों की परिक्रमा भी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी बसपा नेता को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने जा रही है।