2 साल में ही ढह गया पशु शेड, महिला ने कहा मात्र तीन बोरी सीमेंट में ही कर दिया था कंप्लीट

विकासखंड मिहीपुरवा के ग्राम पंचायत कारीकोट में बिना किसी आंधी पानी के ही एक महिला के यहां बना पशु शेड ढह गया। महिला ने बताया कि स्थानीय ठेकेदार द्वारा पशु शेड का निर्माण 2 वर्ष पूर्व कराया गया था जिसमें मात्र तीन बोरी सीमेंट से ही पूरा शेड जस के तस कंप्लीट कर दिया गया था। जो अब 2 वर्ष के बाद ढह गया है।

तहसील मोतीपुर ( मिहीपुरवा ) अंतर्गत के विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के नथुनिया निवासी महिला मंजू देवी पत्नी कपूर के घर बना सरकारी पशु शेड 2 साल में ही ढह गया। महिला ने जिम्मेदारों पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मवेशियों के रहने के लिए सरकार द्वारा उसे पशु शेड दिया गया जिसे पड़ोसी गांव के ही ठेकेदार गनेश ने उसका निर्माण करवाया था। महिला का आरोप है कि गनेश द्वारा बनवाया गया पशु शेड मात्र तीन बोरी सीमेंट में ही जस के तस कंप्लीट कर दिया गया था। पशु शेड का सही तरीके से बनाए जाने की शिकायत उसने प्रधान व सचिव से की थी लेकिन किसी ने उसपर ध्यान नही दिया था। लेकिन अब दो दिन पूर्व बिना किसी आंधी पानी के पशु शेड ढह गया। जिसमें बंधे भैंस भी घायल हो गए। महिला ने ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की है। वहीं महिला का आरोप है कि पशु शेड बनाने के नाम पर उसके व अन्य लाभार्थियों के पशु शेड निर्माण में ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर घोटाला किया है।