डकैत रामवीर गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए एडीएफ दल का किया गठन*

*डकैत रामवीर गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए एडीएफ दल का किया गठन*

सपोटरा (करौली). कुछ दिनों से चंबल के बीहड़ों में डकैतों की वारदात थमने के बाद समाप्त किए गए एडीएफ दल (डकैत उन्मूलन दस्ता) का गठन अब एक बार फिर से किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने इस दल नाम 15 वर्षीय किशोर तेजराम गुर्जर की हत्या करने वाले *डकैत रामवीर गुर्जर की गिरफ्तार की टॉस्क* नाम दिया है। उल्लेखनीय है कि गत सालों से एक दो वारदातों को छोड़ दिया जाए तो मानो डकैत गिरोह की गतिविधि थम गई थी। इस कारण एडीएफ का औचित्य नहीं रहने के कारण इसे समाप्त कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से डकैतों की वारदात आने पर एडीएफ का गठन किया है।
जिला जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि सपोटरा थानाप्रभारी रामनाथ सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एडीएफ का गठन किया है। उन्होंने बताया कि डकैत की तलाश में पांच टीम लगी हुई है। जल्द ही डकैत रामवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*आईजी, एसपी पहुंचे जंगल में* भरतपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद गौड व जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने लांगरा थाना क्षेत्र के जंगल में गश्त कर डकैत की तलाशी की। उन्होंने डकैत की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की पुलिस अधिकारियों से समीक्षा भी की। पुलिस महानिरीक्षक व जिला पुलिस अधीक्षक *माडी भाट बरुला क्षेत्र* में पहुंचे तथा वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद गौड ने बताया कि डकैत की गिरफ्तारी के लिए सघनता से अभियान चल रहा है। डकैत गिरोह व समाजकंटकों को चिन्ह्रित किया जा रहा है।
करौली जिला को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

*कैलादेवी-करणपुर के जंगलों पर नजर*
पुलिस दल ने लांगरा, मण्डरायल क्षेत्र के अलावा अब कैलादेवी व करणपुर के जंगल में डकैत को तलाश करना शुरू किया है। करौली के पुलिस उपअधीक्षक बाबूलाल मीना के साथ पुलिस दल ने कैलादेवी डांग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर डकैत व उसे शरण देने वालों को तलाश किया। पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कैलादेवी व करणपुर के जंगल के समीप के गांवों में भी डकैत की आवाजाही लगी रहती थी। इस कारण पुलिस दल ने कैलादेवी-करणपुर के जंगल में गश्त भी बढ़ा दी है।

लांगरा थानाधिकारी दिनेश कुमार मीना ने विभिन्न स्थानों पर डकैत को तलाश किया। पुलिस की साइबर शाखा मोबाइल नम्बरोंके आधार पर डकैत रामवीर गुर्जर की लोकेशन ट्रेप करने के लिए प्रयासरत है।

ग्रामीणों की बैठक एकजुटता पर जोर इधर सोमवार शाम माडी भाट बरुला के ग्रामीणों की बैठक गांव के देव स्थान पर हुई। इस दौरान पंच-पटेलों ने एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आत्मसुरक्षा के लिए बंदूक के लाइसेंस के लिए जिला प्रशासन व पुलिस के समक्ष आवेदन किए जाएंगे। बंदूक का कोई भी ग्रामीण दुरुपयोग नहीं करेगा।