कार्यकर्ताओं का हित ध्यान में रखने वाले हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं का हित ध्यान में रखने वाले हैं नए प्रदेश अध्यक्ष : एडवोकेट उमेश राणा

सिटी अपडेट संवाददाता, हापुड़।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। जिसके बाद से ही जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारिओं में खुशी की लहर है। सभी सोशल मंचों पर इससे जुड़ी पोस्ट शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। हापुड़ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा को नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का करीबी माना जाता है। इस सम्बन्ध में एडवोकेट उमेश राणा का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन का निर्णय बेहद सराहनीय है। अध्यक्ष जी कार्यकताओं का हित हमेशा ध्यान में रखते हैं। साथ ही कार्यकर्ता का निर्माण करना उनका स्वाभाव रहा है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता के और भी नए आयाम छूएगी। जनपद के प्रसिद्ध शिक्षाविद, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपेंद्र राणा का कहना है कि श्री भूपेंद्र चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जिसके चलते वे स्थानीय कार्यकर्ताओं की नब्ज को अच्छी तरह से जानते हैं। पार्टी के निर्णय की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मिंटू चौहान, जिला चैयरमेन ऋषिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष राहुल नंबरदार, मंडल महामंत्री जुगल किशोर शर्मा, विजय शर्मा, मोहित शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डा जावेद राणा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह :

भूपेंद्र सिंह का जन्म मुरादाबाद की कांठ तहसील के गांव महेंद्री सिकंदरपुर में तीन जून 1967 को किसान परिवार में हुआ।

प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल से हुई। 12वीं तक पढ़ाई उन्होंने आरएन इंटर कालेज मुरादाबाद में की।

बीए प्रथम वर्ष हिंदू कालेज मुरादाबाद से की।

राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1989-90 में भाजपा से जुड़े। इस दौरान कई बार जेल भी गए।

1993 में भाजपा जिला कार्य समिति में सदस्य बनाए गए।

1994 में जिला कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष बने और फिर 1995 में जिला महामंत्री।

1996 से 2000 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे।

1999 में सम्भल संसदीय सीट से मुलायम सिंह के मुकाबले चुनाव लड़े, हालांकि जीत नहीं सके।

2000 में विभाग संयोजक और 2007 में क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए।

2009 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा, पर जीत नहीं पाए।

2010 से 2018 तक वह चार बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे।

2016 में उन्हें विधान परिषद भेजा गया, छह जुलाई,2022 को कार्यकाल पूरा होने पर दोबारा विधा्नपरिषद निर्वाचित हुए।

2017 के चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया

2017 में योगी सरकार बनने पर पर पंचायती राज राज्य मंत्री बनाए गए। 2019 में इसी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने। मौजूदा सरकार में भी वह पंचायती राजमंत्री हैं

चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप में भी काफी काम किया है।

ओमपाल राणा।