मानद पशुकल्याण अधिकारी पूनम पाण्डेय ने कछुआ तालाब का किया निरीक्षण 

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार की मानद पशुकल्याण अधिकारी एडवोकेट पूनम पाण्डेय आज दिनाँक 05/05/2022 को सुबह 10 बजे पनकी मंदिर के पास स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने कछुआ तालाब का निरीक्षण करने पहुंची तो वहाँ के प्राचीन कछुओं एवं अन्य जलीय जीवों की दुर्दशा देखकर हैरान रह गईं। पौराणिक कछुआ तालाब सूख चुका है किनारे पर बचे खुचे गन्दे बदबूदार पानी मे तड़पतड़प कर मरने को मजबूर हैं। एनिमल वेलफेयर ऑफिसर एडवोकेट पूनम पाण्डेय ने कछुओं की इस दुर्दशा का कारण प्रशाशनिक अधिकारियों की लापरवाही, स्थानीय लोगों में इनको लेकर जागरूकता की कमी, उचित आवास, भोजन पानी, रखरखाव का अभाव होना बताया। साथ उन्होंने ये भी बताया कि उपरोक्त प्रकरण की सूचना भारतीय जीवजन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार, जिलाधिकारी कानपुर, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर कानपुर, नगर आयुक्त कानपुर को मेल द्वारा 25/04/2022 को पत्र भेजकर दे चुकी है। जिसे जल्द ही संज्ञान में लेकर कछुओं की मौत के लिए उपरोक्त कारणों की जाँच करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।