बांग्लादेश में दीपू चंद दास की हत्या के विरोध में भाजपा पनकी मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

महेश प्रताप सिंह ( ब्यूरो चीफ )

कानपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद दास की निर्मम हत्या के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, पनकी मंडल अध्यक्ष डॉ विजय पटेल ने जोरदार प्रदर्शन किया। पनकी मंडल कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
मंडल मीडिया प्रभारी तेजस मिश्रा ने बताया कि इस मार्च के माध्यम से बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई है।इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता दिखाई।पनकी मंडल उपाध्यक्ष अमित तिवारी,आलोक तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका सिंह, कार्यक्रम संयोजक भावना बाजपेई, मंडल महामंत्री सिया रामपाल ,मंडल कोषाध्यक्ष अस्मिता निगम प्रांतिय परिषद सदस्य शिल्पी सोनकर ,पवन सविता , अखिलेश शुक्ला कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।