ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकार- देवप्रकाश लोधी

कासगंज। आगामी विधानसभा चुनाबों को लेकर समाजवादी पार्टी सोरों के नगर कार्यालय कासगंज चुंगी पर एक बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता मानसिंह कुशवाह ने की।

बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखें। इस दौरान कासगंज विधानसभा से आवेदित प्रत्याशी देव प्रकाश लोधी देवू भैया ने कहा भाजपा सरकार ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है हमे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी हम हम सभी लोग तन मन धन से उसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे।

वरिष्ठ नेता मान सिंह कुशवाहा ने कहा हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भूलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। वरिष्ठ सपा नेता कृष्ण कुमार वशिष्ठ पल्ली ने कहा आगामी 2022 में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है, इसलिए हम सभी लोगों को साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर अखिलेश यादव को विजयी बनाना है। नगर अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता को घर घर जाकर के वोट मांगने का कार्य करना है। नगर महासचिव अनुराग बरबारिया ने कहा कि हमें 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और इस तानाशाह सरकार भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा मनीष शर्मा पंडा ने किया और कहा कि अखिलेश यादव के समाजवादी एक रथ के सामने बीजेपी के 6 रथ भी फेल हैं। समाजवादी रथ के साथ जन सैलाब उमड़ रहा है इस जनसैलाब को देखते हुए बीजेपी बौखला गई है और जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है।

बैठक के दौरान हरिओम शर्मा, जितेंद्र यादव, मनोज यादव, ओम मिश्रा, रवि पाराशर मुनीष चौधरी, कृष्ण कुमार, महारानी गुप्ता, पूनम वशिष्ठ, अमरीश तिवारी, मनीष पंडा, संजय चौधरी, उमेश मौर्य, गौरव यादव, अनिल कुमार, गोपाल भारद्वाज, नारायण महेरे, अमित दुवे, रवि, गंगा बल्लभ, शरीफ हाफिज, महेंद्र कश्यप, डॉ. अब्दुल हमीद उपस्थित रहे।