ट्रेन में छूटा यात्री का 14 हजार रुपये का मोबाइल जीआरपी ने लौटाया

कासगंज। शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान छूटा यात्री का एंड्रॉयड मोबाइल फोन जीआरपी पुलिस ने बरामद कर उसे सौंप दिया। मोबाइल की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।

रविवार को रेलवे स्टेशन कासगंज के प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर खड़ी शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी पुलिस को एक मोबाइल लावारिस हालत में मिला। जांच-पड़ताल के बाद मोबाइल की पहचान सोरों थाना क्षेत्र के बदरिया गांव निवासी पाल सिंह पुत्र बनवारी सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पाल सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह गैस का चूरन बेचने का काम करते हैं और सोरों से कासगंज की यात्रा के दौरान जल्दबाजी में उनका मोबाइल ट्रेन में छूट गया था।

जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल पाल सिंह को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मदद की सराहना की।

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल, हेड कांस्टेबल रामवीरेश और महिला कांस्टेबल स्वाति कुमारी शामिल रहीं।