चंदौली-पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर सारिका ने लगाए 50 पौधे

चंदौली-पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारिका ने लगाए 50 पौधे

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली-जनपद में ख़ुशी की उड़ान की संस्थापिका सारिका दुबे पर्यावरण की संरक्षण के लिए संस्था और परिवार के सदस्यों के साथ 50 से भी ज़्यादा पौधे लगाए।सारिका अन्य संस्थाओं में भी अपनी मुख्य भूमिका निभाती आ रही है। जैसे भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला महिला प्रमुख व इंडियन रोटी बैंक कि जोनल कॉर्डिनेटर है।

क्योंकि जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्वभर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई।

वहीं सारिका दुबे ने कहा कि गत वर्ष से पूरा विश्व विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। जहा यम रूपी कोरोना महामारी ने अपना कहर बरसाया है।वहीं हम सभी ने किसी न किसी अपने को ऑक्सीजन कि कमी से खोया है। इसलिए हमारा ये दाईत्व बनता है कि हम अपने व अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस संकट से बचाए।

आप को बताते चलें कि सारिका अपनी बहन के साथ समय समय पर पौधा रोपण करती रहती है।वहीं इनकी बहन सुकन्या पिछले कई सालों से पौधे लगा रही है। और वो अब तक वो हजारों पौधे लगा चुकी है। जिसके लिए इन्हे कुछ प्रतिष्ठी संस्थाओं से सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है। जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए। और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है।

विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है।जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।इस अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसीलिए इस संस्था की तरफ से सारिका दुबे ने लोगो से अपील की कि वो कम से कम एक वृक्ष ज़रूर लगाए उनके इस मुहिम में घर के बाकी सदस्य भी शामिल हुए जिन्होंने पांच - पांच वृक्ष लगाए व उसकी देखभाल का संकल्प लिया।