कासगंज जिले में फिर सपा के जिलापंचायत अध्यक्ष बनने के संकेत


सपा के 11 भाजपा के पांच, बसपा के चार तीन निर्दलीय प्रत्याशी बने जिला पंचायत सदस्य सबसे
सीटे जीत से प्रत्याशियों की खुशी की लहर


कासगंज.जिला पंचायत के चुनावों में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के दांत खट्टे दिए।) सपा को सबसे अधिक मिली हैं। इससे जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सपा जीत हासिल कर रही हैट्रिक लगाएगी। भाजपा और बसपा का समाजवादी पार्टी की सीटों के मुकाबले काफी अंतर है। सपा खेमे में सबसे ज्यादा 11 जीत जीत से खुशी का माहौल है, एक सीट का सपा को करना बदनाम होगा
जिले में जिला पंचायत के गठन के बाद से समाजवादी पार्टी का दो बार से कब्जा बरकरार है। अब फिर यह कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है। समाजवादी पार्टी के 11 प्रत्याशी जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पांच, बहुजन समाजपार्टी के 4 और 3 निर्दलीय रूप से चुनाव जीते हैं। जिला पंचायत में बहुमत के लिए 12 सीटें चाहिए। समाजवादी पार्टी को केवल एक सीट का इंतजाम करना है। जो उसके लिए बेहद आसान हैं। इसी समाजवादी पार्टी निर्दलीय अभय यादव को अपने खेमे में मानकर चल रहा है। जबकि भाजपा और बसपा को अन्य सदस्यों का समर्थन बढ़ाने में काफी मशक्कत करनी होगी और यह संभव नहीं होगा। राजनैतिक विशलेषकों का मानना ​​है कि समाजवादी पार्टी का ही जिला पंचायत पर स्पष्ट रूप से कब्जा रहेगा। अन्य समूह काफी पिछड़ चुके हैं।