सरदार पटेल जयंती व इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बेस एडवोकेट ने शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को अपने नए कार्यालय पर अधिवक्ता साथियों के साथ भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

चेयरमैन बेस ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया, वहीं इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश का निर्माण किया, 1974 में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया, हरित क्रांति लाकर देश को कृषि में आत्मनिर्भर बनाया, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और शिक्षा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक योगदान दिया।

इस अवसर पर कमलकांत यादव, ओम प्रकाश सिंह, चूड़ामणि, अमित सोलंकी, मोहम्मद अयाज, अयोध्या प्रसाद, शिवम भारद्वाज, सत्यवीर सिंह, अशोक शर्मा, जतिन मौर्य, विनीत गौतम, सत्येंद्र कुमार बॉबी, अश्वनी बघेल, अनुराग शर्मा, संजय सोलंकी, फिरोज खान, विकास यादव, शीलेंद्र कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।