गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर कासगंज में गोष्ठी का आयोजन, अधिवक्ताओं ने किया स्मरण

कासगंज। बुधवार 5 नवंबर 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट द्वारा अपने कार्यालय पर सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के शुभ अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

अपने संबोधन में चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती को गुरु पर्व व प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सन 1469 को तत्कालीन दिल्ली सल्तनत के लाहौर जिले के राय भोले की तलवंडी में हुआ था। वह सिखों के दस गुरुओं में से पहले गुरु थे। लोगों के प्रति अपने प्यार और जुनून के कारण उन्होंने गांव में खूब लोकप्रियता हासिल की और वह अत्यधिक कल्पनाशील भी थे। उनके अनुयायियों में विभिन्न जातियों, पंथों और धर्मों के लोग शामिल थे। गुरु नानक देव जी ने मूल मंत्र के साथ निराकार भगवान की व्याख्या की। उनकी करुणा, सद्भाव और सत्य की शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गुरु नानक देव के उपदेश हमें इंसानियत और समानता का रास्ता दिखाते हैं। जब तक सृष्टि रहेगी, तब तक उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

इस गुरु पर्व समारोह में निम्नलिखित अधिवक्ता मौजूद रहे:
सत्यवीर सिंह,अनिरुद्ध गौतम, अनिल शर्मा, धर्मेश शर्मा, अमित शर्मा, शीलेंद्र सिंह, सत्यम शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, जावेद खान, निर्मल वर्मा, लालू प्रसाद यादव, धारा सिंह, मुकीम, सुनील असावा, फैसल, मोहम्मद अयाज, नरेंद्र शर्मा, शाहनवाज हैदर, अयोध्या प्रसाद, मधुर वशिष्ठ और फिरोज खान मौजूद रहे।