भारत की बेटी बनी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति, भारत के लिए गौरवान्वित क्षण

भारत की बेटी बनी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति, भारत के लिए गौरवान्वित क्षण

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुनाव जीत कर अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं

वे ऐसा करने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली एशियाई अमेरिकी बन गई हैं. गौरतलब है कि 77 साल के जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. बिडेन के दूसरे कार्यकाल की उम्मीद नहीं है, इसलिए 56 वर्षीय कमला हैरिस 2024 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हो सकती हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से तय हो गया है कि अमेरिका में अब जो बाइडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं हैं। हमारे लिए कमला हैरिस का नाम इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि वे भारतवंशी हैं। यह चुनाव जीतने के बाद उन्होंने एक नहीं बल्कि 3 नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। इस पद पर काबिज होने वाली वे पहली साउथ एशियन और अश्वेत हैं।

मां भारतीय थीं, पिता जमैका मूल के थे

1964 में हैरिस का जन्?म ऑकलैंड (कैलिफोर्निया) में हुआ था। उनकी मां भारतीय और पिता जमैका के रहने वाले थे। मां का नाम श्?यामला गोपालन हैरिस था। उनके पिता डोनाल्?ड हैरिस थे। डोनाल्?ड हैरिस ब्रेस्ट कैंसर वैज्ञानिक थे। बताया जाता है कि कमला हैरिस की मां कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका पहुंची थीं। वहां उनकी मुलाकात डोनाल्ड हैरिस से हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने हैरिस को जीत की बधाई दी

मोदी ने कहा कि आपको जीत की बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व और सहयोग से भारत और अमेरिका के रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होंगे।