Hardoi News:-पति की हत्यारी पत्नी गिरफ्तार, चालान भेजा

पति की हत्यारी पत्नी गिरफ्तार, चालान भेजा

पचदेवरा।थाना क्षेत्र के गांव घसों में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की लाठी डंडे से हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है। जबकि प्रेमी श्याम सिंह यादव अभी भी फरार है।सुनीता ने अबैध संबंधों में रोड़ा बनना जिस विवाद केेेे चलते हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल लाठी बरामद कर ली है।
एसओ रामबचन भारती ने बताया कि गांव घसों निवासी सुनीता को पुलिस टीम ने सहुआपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। सुनीता की निशानदेही पर आलाकत्ल लाठी भी बरामद की गई है। एसओ ने बताया कि मृतक संतोष यादव की पत्नी सुनीता और श्याम सिंह के अबैध सम्बंध थे।जिसमें संतोष यादव रोड़ा बना हुआ था।इसी कारण सुनीता ने अपने प्रेमी श्याम सिंह के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला। पचदेवरा एसओ ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी श्याम सिंह यादव को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास जारी है।